उत्तरप्रदेशप्रयागराज

प्रयागराजः डेढ़ करोड़ कीमत की नशीली दवाइयां बरामद,जांच के बाद कार्रवाई

प्रयागराज में पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की नशीली दवाइयां बरामद की हैं.

prayagraj police finds illegally stored doped medicine worth crore of rupees ANN

प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में लगभग डेढ़ करोड़ रूपये कीमत की नशीली दवाएं बरामद की गई हैं. ये अवैध रूप से एकत्र की गई थीं. फिलहाल, इस प्रकरण में जांच चल रही है.

उल्लेखनीय है कि गत दो सितंबर को खुल्दाबाद पुलिस ने नकली दवा के साथ फैज खान को गिरफ्तार किया था. जांच में पता चला था कि कौशाम्बी का रहने वाला अनुपम गोस्वामी नशीली दवा का कारोबार करता है. पिछले 25 दिन से पुलिस अनुपम की तलाश में लगी थी.

रविवार को सूचना मिली कि बाई का बाग स्थित एक होटल में अनुपम छिपा हुआ है. खुल्दाबाद इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम भेज दी. पुलिस ने वहां छापेमारी की तो वहां अनुपम का छोटा भाई अनुराग गोस्वामी मिला. पुलिस ने अनुराग को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने अपने गोदामों की जानकारी दी.

चार गोदामों में छापेमारी
पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर गोविंद लाल गुप्ता को भी बुला लिया. इसके बाद अनुराग की निशानदेही पर मीरापुर में पुलिस ने चार गोदामों में छापेमारी की. जहां नशीली दवाओं को रखा गया था.
जांच के बाद कार्रवाई
ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि बिना लाइसेंस के इन दवाइयों को रखा था जो कि अवैध है. नारकोटिक्स में कौन-कौन सी दवाइयां हैं. इसकी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि अनुराग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी. जल्दी उसके भाई अनुपम गोस्वामी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Related Articles

AD
Back to top button