कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस ने महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के मंत्र, जागरूक बनीं बेटियां

घरेलू हिंसा और पोक्सो एक्ट जैसे कानूनी अधिकारों पर किया गया जागरूक।

कानपुर देहात में आज शनिवार को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय के निर्देशन में ‘मिशन शक्ति 5.0’ के अंतर्गत पुलिस टीमों ने जिले के बाजारों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित महसूस कराना है।

हेल्पलाइन नंबरों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी

जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को संकट के समय उपयोग आने वाले महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला शक्ति लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 1076 के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही ‘UPCOP’ ऐप के इस्तेमाल और सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराधों जैसे फिशिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के तरीके भी साझा किए गए।

कानूनी अधिकारों के प्रति किया सजग

अभियान के दौरान पुलिस ने महिलाओं को कानून की ताकत से भी रूबरू कराया। उन्हें पोक्सो (POCSO) एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम और आईटी एक्ट की मूलभूत जानकारियां दी गईं। पुलिस टीम ने स्पष्ट किया कि महिलाएं किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर पुलिस से संपर्क कर सकती हैं और उनकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

ये भी पढ़े-  भोगनीपुर: गौरी करन गांव में श्रीमद् भागवत कथा का समापन, सपा नेता मनु यादव ने लिया आशीर्वाद

Related Articles

AD
Back to top button