कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सालों से नदारद 3 शिक्षकों पर बीएसए का बड़ा चाबुक: सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त, 3 बार नोटिस के बाद भी नहीं दिया था जवाब

मैथा, अकबरपुर और राजपुर ब्लॉक के विद्यालयों में थे तैनात, 2016 और 2017 से बिना सूचना चल रहे थे गायब

कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और कार्य में घोर लापरवाही बरतने वाले अध्यापकों के खिलाफ kanpur dehat bsa news के तहत बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने कई सालों से बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालयों से अनधिकृत रूप से गैरहाजिर चल रहे तीन सहायक अध्यापकों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। बीएसए की इस सख्त बर्खास्तगी कार्रवाई से बेसिक शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है।

वर्षों से बिना सूचना अनुपस्थित थे तीनों शिक्षक

विभागीय जांच व संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों की आख्या के अनुसार, बर्खास्त किए गए तीनों शिक्षक लंबे अरसे से अपने कर्तव्यों से विमुख थे। इनमें मैथा विकासखंड के संविलियन कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय भोलानिवादा में तैनात सहायक अध्यापिका प्राची मिश्रा वर्ष 2017 से लगातार अनुपस्थित चल रही थीं। वहीं अकबरपुर विकासखंड के संविलियन विद्यालय लक्ष्मणपुर में पदस्थापित सहायक अध्यापिका प्रज्ञा तिवारी वर्ष 2019 से और राजपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय कांधी की मड़ैया में तैनात सहायक अध्यापक आदित्य नारायण सिंह वर्ष 2016 से बिना किसी विभागीय अवकाश या सूचना के ड्यूटी से नदारद पाए गए।

तीन बार नोटिस जारी होने पर भी नहीं दिया कोई जवाब

बेसिक शिक्षा विभाग ने नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों का पालन करते हुए संबंधित अध्यापकों को अपना पक्ष रखने के पर्याप्त अवसर प्रदान किए थे। जनवरी से सितंबर 2026 के दौरान रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से व्यक्तिगत नोटिस भेजने के साथ-साथ प्रमुख समाचार पत्रों में विज्ञप्तियां प्रकाशित कराकर तीनों शिक्षकों को अलग-अलग तिथियों पर तीन-तीन बार स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इसके बावजूद शिक्षकों ने न तो कार्यालय में उपस्थित होकर कोई जवाब दिया और न ही कोई लिखित पत्राचार किया।

बच्चों की शिक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: बीएसए

शिक्षकों के इस लंबे मौन और गैर-जिम्मेदाराना रवैये को घोर अनुशासनहीनता, सेवा नियमावली का उल्लंघन और जनहित के विपरीत मानते हुए बीएसए आशीष कुमार पाण्डेय ने तीनों शिक्षकों की सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया। kanpur dehat bsa news के अनुसार, बीएसए ने दो टूक शब्दों में कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में नामांकित गरीब बच्चों के भविष्य और शिक्षा के साथ किसी भी स्तर पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे भी विद्यालयों से मनमाने ढंग से गायब रहने वाले शिक्षकों के विरुद्ध इसी प्रकार की कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


ये भी पढ़े-  यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग के बंपर तबादले: हरिओम सिंह बने कानपुर नगर के नए BSA, 30 जिलों के अफसर बदले


Related Articles

AD
Back to top button