उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

लाइफ इंस्पायरिंग फाउंडेशन ने बच्चों संग मनाया शिक्षक दिवस

लाइफ इंस्पायरिंग फाउंडेशन (LiF NGO) द्वारा भोगनीपुर अकादमी में बच्चों के साथ शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया और नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने पर बल दिया

भोगनीपुर (कानपुर देहात)। लाइफ इंस्पायरिंग फाउंडेशन (LiF NGO) द्वारा भोगनीपुर अकादमी में बच्चों के साथ शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया और नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने पर बल दिया।
कार्यक्रम में बच्चों को समोसा एवं कोल्ड ड्रिंक वितरित कर शिक्षक दिवस की खुशी साझा की गई। संस्था के संस्थापक अंकित सिंह ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और प्रत्येक बच्चा पढ़-लिखकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
आज के कार्यक्रम में संस्था की ओर से अंकित सिंह, मोहम्मद दानिश, अनामिका सिंह, माला श्रीवास्तव, वैभव श्रीवास्तव आदि सदस्य मौजूद रहे ।
संस्था से जुड़ने या सोशल वर्क विषय में फ़ील्ड वर्क, इंटर्नशिप, कम्युनिटी प्रोजेक्ट वर्क आदि के लिए 9453220422 या www.lifngo.org पर विजिट करें ।

Related Articles

AD
Back to top button