उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में महिला ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। देवराहट थाना क्षेत्र के गौरी गांव में एक विवाहिता ने घरेलू विवाद के चलते कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है

Story Highlights
  • पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। देवराहट थाना क्षेत्र के गौरी गांव में एक विवाहिता ने घरेलू विवाद के चलते कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतका की पहचान पिंटू यादव की 35 वर्षीय पत्नी सुनीता के रूप में हुई है।सुनीता ने बुधवार शाम घरेलू विवाद में कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना मृतका के भाई मेवालाल ने पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर परिजनों तथा ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में घरेलू विवाद आत्महत्या की वजह सामने आई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button