कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी नेहा व पुलिस अधीक्षक सुनीति ने थाना समाधान दिवस में सिकन्दरा थाने में की जन सुनवाई ,किया निरीक्षण 

जिलाधिकारी नेहा जैन व पुलिस अधीक्षक सुनीति ने सिकन्दरा थाना पर आयोजित समाधान दिवस पर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। थाना समाधान दिवस में प्रस्तुत हुए मामलों को मौके पर ही निस्तारित करने के निर्देश दिये तथा कहा कि जो मामले हल नहीं हो पाए उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर समस्या दूर करने के लिए निर्देशित किया गया।

सिकन्दरा ,अमन यात्रा  : जिलाधिकारी नेहा जैन व पुलिस अधीक्षक सुनीति ने सिकन्दरा थाना पर आयोजित समाधान दिवस पर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। थाना समाधान दिवस में प्रस्तुत हुए मामलों को मौके पर ही निस्तारित करने के निर्देश दिये तथा कहा कि जो मामले हल नहीं हो पाए उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर समस्या दूर करने के लिए निर्देशित किया गया। सबसे अधिक मामले भूमि और पुलिस की शिकायत के प्रस्तुत हुए।

sp2

फरियादियों से उनकी समस्याओं को सुना गया तथा वहां मौजूद संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि थाना और तहसील में आने वाले पीड़ितों को न्याय मिले। राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाए, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाए।

sp3

अधिकारियों ने थाने पर मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध में फीडबैक भी लिया। वहीं जिलाधिकारी ने सिकन्दरा थाना व सट्टी थाना का निरीक्षण भी किया तथा पत्रावलियों के रख रखाव सही से करने एवं साफ सफाई के निर्देश दिये। इस मौके पर अअधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button