औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

प्रोजेक्ट नई किरण के तहत चार जोड़ों को मिलाया

पुलिस कप्तान के निर्देशन पर महिलाथाना में प्रोजेक्ट नई किरण के तहत समझौते हुए। जिसमें 4 दंपतियों ने साथ रहने की कसमें खाई।

औरैया, विकास सक्सेना। पुलिस कप्तान के निर्देशन पर महिलाथाना में प्रोजेक्ट नई किरण के तहत समझौते हुए। जिसमें 4 दंपतियों ने साथ रहने की कसमें खाई। सुलह समझौते के तहत दंपति राजी हो गये। जिस पर महिलाथाना पुलिस एवं नई किरण के सदस्यों ने हंसी खुशी के वातावरण में दंपतियों को घर भेज दिया।

 

 

पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम के निर्देशन में थानाध्यक्ष महिलाथाना संगम भदौरिया द्वारा रविवार को बिछड़े परिवारों को मिलाया गया। आपसी वैचारिक मतभेद की वजह से 04 परिवार कुछ दिनो से अलग रह रहे थे। एक दूसरे के साथ रहने को राजी नही थे। जिसके कारण परिवार टूटने की कगार पर था।

 

 

चारो परिवारों को महिलाथाना बुलाकर काउंसलिंग की गई , और समझा बुझाकर पति-पत्नी के मध्य मन मुटाव कलह को दूर कर एक साथ रहने को राजी कर परिवार से मिलाया गया। परिवार को हसी खुशी महिला थाना से बिदा किया गया। गई। नई किरण प्रोजेक्ट के अन्तर्गत बिखरे परिवार को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान प्रोजेक्ट नई किरण के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button