कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

फरार आरोपी को पुलिस ने अवैध तमंचा – कारतूस सहित दबोचा  

अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना मूसानगर पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर एक गोवध निवारण अधिनियम में वांछित चल रहे एनबीडब्ल्यू को एक अदद नाजायज देशी तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना मूसानगर पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर एक गोवध निवारण अधिनियम में वांछित चल रहे एनबीडब्ल्यू को एक अदद नाजायज देशी तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

ANSHIKA
ADVERTISEMENT

थाना प्रभारी अखिलेश जैसवाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के फत्तेपूर निवासी सफीक पुत्र स्वर्गीय रफीक के विरुद्ध थाना पर पूर्व में गोवध निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई थी। आरोपी नियत तिथियों में न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था।जिस कारण से आरोपी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू व कुर्की का आदेश पारित किया गया था।

AD 1
ADVERTISEMENT

जिसके अनुपालन के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी सफीक को थाना क्षेत्र के खिरियनपुरवा मोड़ के पास एक अदद देशी नाजायज तमंचा 315 बोर तथा एक अदद जिंदा कारतूस समेत धर दबोचा।आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button