उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

फ़ासी के फंदे पर लटका मिला बुजुर्ग महिला का शव

घाटमपुर थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव में बीते दिन से गायब बुजुर्ग महिला का शव एक बगीचे में पेड़ पर दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटका देखा गया तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी गई

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव में बीते दिन से गायब बुजुर्ग महिला का शव एक बगीचे में पेड़ पर दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटका देखा गया तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है जानकारी के अनुसार तेजपुर गांव निवासी भगवती उम्र 60 वर्ष पत्नी स्वर्गीय राम प्रकाश संखवार बीते दिन शाम से गायब थी। परिजन बुजुर्ग महिला को तलाश रहे थे। सुबह ग्रामीणों ने गांव से नवेड़ी के लिए जाने वाले रोड पर एक बगीचे पर बेरी के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे बुजुर्ग महिला को फांसी के फंदे पर मृत अवस्था में लटका देखा गया। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस एवं परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने जांच पड़ताल की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।.

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button