कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

फिंगर मोमोज विक्रेता ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

जनपद में एक दुखद घटना सामने आई है।मंगलपुर थाना क्षेत्र के आराजी गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली।

Story Highlights
  • पुलिस बोली घटना की सूचना नहीं
कानपुर देहात। जनपद में एक दुखद घटना सामने आई है।मंगलपुर थाना क्षेत्र के आराजी गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली।मृतक की पहचान 28 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई है।राजेश फिंगर मोमोज की ठेली लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
घटना का पता तब चला जब कुछ ग्रामीण खेतों की तरफ गए।शव को देखते ही वहां लोगों की भींड जमा हो गई।सूचना मिलते ही मृतक के पिता रामबहादुर,पत्नी सोनी देवी समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
ग्रामीणों के मुताबिक परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना ही शव को पेड़ से उतारकर अंतिम संस्कार कर दिया।प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं मिली है।सूचना मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button