कानपुर देहात: झींझक में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत,नहीं हो सकी पहचान
पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है।
घटना दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर झींझक रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर डाउन ट्रैक पर हुई।जहां युवक 12820 उड़ीसा संपर्क क्रांति की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।जीआरपी के अनुसार शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
मृतक ने अपने शरीर पर काला लोवर और सफेद व काले रंग की टीशर्ट पहन रखी है।जीआरपी चौकी इंचार्ज अर्पित तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।
ये भी पढे- कानपुर देहात में युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम



