फैशन डिज़ाइनर ज़ील अग्रवाल बनेंगी विपिन अग्निहोत्री के चैट शो “स्पीक अप” का हिस्सा
इस जनवरी, अमेज़न प्राइम पर प्रसारित होने वाले चर्चित चैट शो "स्पीक अप" में प्रसिद्ध फैशन डिज़ाइनर ज़ील अग्रवाल दर्शकों के साथ अपनी प्रेरणादायक यात्रा साझा करेंगी।

मुंबई: इस जनवरी, अमेज़न प्राइम पर प्रसारित होने वाले चर्चित चैट शो “स्पीक अप” में प्रसिद्ध फैशन डिज़ाइनर ज़ील अग्रवाल दर्शकों के साथ अपनी प्रेरणादायक यात्रा साझा करेंगी। पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री द्वारा होस्ट किए गए इस शो का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों की कहानियों के माध्यम से दर्शकों को प्रेरित करना है।
ज़ील अग्रवाल ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा,
“मैं इस मंच का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं। मेरी यह यात्रा संघर्ष, दृढ़ संकल्प और जुनून का प्रतीक है, जिसे मैं युवाओं के साथ साझा करना चाहती हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरी कहानी उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।”
विपिन अग्निहोत्री ने बताया कि यह शो 12 एपिसोड की एक श्रृंखला है, जिसमें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से 12 प्रेरणादायक व्यक्तित्व शामिल होंगे। उन्होंने कहा,
“पांच एपिसोड पहले ही शूट किए जा चुके हैं और बाकी एपिसोड की शूटिंग जल्द ही पूरी होगी। ज़ील अग्रवाल का शो में शामिल होना विशेष है, क्योंकि वह आज के युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं। उनके अनुभव उन सभी को प्रेरित करेंगे, जो फैशन इंडस्ट्री या किसी भी क्रिएटिव फील्ड में अपने लिए पहचान बनाना चाहते हैं।”
“स्पीक अप” का यह सीजन न केवल मनोरंजन प्रदान करेगा, बल्कि समाज के अलग-अलग हिस्सों से जुड़ी प्रेरक कहानियों को भी उजागर करेगा। ज़ील अग्रवाल का शामिल होना यकीनन दर्शकों के लिए एक खास अनुभव होगा। अमेज़न प्राइम पर इस जनवरी, ‘स्पीक अप‘ देखना न भूलें!



