कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बड़ी खबर: पुखरायां की धरती पर उतरा पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का हेलीकॉप्टर, कुछ ही पलों में पहुंचेंगे मित्र के द्वार

भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का हेलीकॉप्टर अब से कुछ ही देर पहले पुखरायां स्थित अस्थाई हेलीपैड पर लैंड हो चुका है।

सुनीत श्रीवास्तव, पुखरायां (कानपुर देहात)। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का हेलीकॉप्टर अब से कुछ ही देर पहले पुखरायां स्थित अस्थाई हेलीपैड पर लैंड हो चुका है। पूर्व राष्ट्रपति के आगमन के साथ ही समूचे प्रशासनिक अमले में हलचल तेज हो गई है। वे अब सड़क मार्ग से सीधे अपने अभिन्न मित्र स्वर्गीय सतीश मिश्र के आवास के लिए रवाना हो रहे हैं, जहां वे कुछ ही क्षणों में पहुंचेंगे।

 

हेलीपैड पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य जनों ने उनकी अगवानी की। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच उनका काफिला मित्र के निवास की ओर बढ़ रहा है। सतीश मिश्र के पुत्र शांतनु, शंकुल और गौरव मिश्रा अपने पिता के प्रिय मित्र के स्वागत के लिए पलकें बिछाए इंतजार कर रहे हैं। पूरे रूट पर पुलिस का सख्त पहरा है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात है।

 

 

Related Articles

AD
Back to top button