उत्तराखंड

महिला का शव फंदे से झूलता मिला, भाई ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

उधम सिंह नगर जनपद की सितारगंज कोतवाली स्थित गोविंद नगर शक्ति फार्म क्षेत्र निवासी अरुण बैरागी की 26 वर्षीय पत्नी अलका बैरागी का शव रविवार रात घर में फंदे पर लटका मिला. घटना के समय पति और अन्य ससुराली घर पर मौजूद नहीं थे. मृतका के भाई भुडिया कॉलोनी तहसील बहेड़ी जिला बरेली प्रशांत मंडल ने मीडिया को बताया कि उनके बहन के देवर अरुण बैरागी ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनकी बहन अलका ने आत्महत्या कर ली है.

भाई का आरोप, बहन की हत्या की गई

देर रात जब वह घर पहुंचे तो पुलिसकर्मी घर पर अलका का शव फंदे से निकाल रहे थे. उन्होंने बताया कि उनकी बहन अलका की शादी 11 साल पहले अरुण बैरागी से हुई थी और उनका वर्तमान में 8 साल का बेटा भी है. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष वाले उसकी बहन का उत्पीड़न कर रहे थे, साथ ही पति उसे नाजायज काम करने के लिए प्रताड़ित करता था. कई बार पंचायत होने के बाद एक बार फिर अरुण बैरागी कुछ समय पूर्व अलका को अपने साथ घर ले गया था, और कल देर रात सूचना मिली उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली है. उन्हें पूरा यकीन है कि उनकी बहन ने आत्महत्या नहीं की है. उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या कर शव को लटका दिया है. उनकी मांग है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाये.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button