उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बढ़ती गर्मी में सेहत का रखें ख्याल,बरतें सावधानी

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 219 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए

Story Highlights
  • देवीपुर में जन आरोग्य मेले के दौरान बोले प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास
  • 219 मरीजों को मिला सफल उपचार

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 219 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए।बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 86 मरीजों का उपचार वहां मौजूद चिकित्साधिकारी डॉ शशि व उनकी टीम द्वारा किया गया व उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।वहीं मलासा में 61 तथा जरसेन में 72 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ने बढ़ती गर्मी में बीमारी के बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।डॉक्टर विकास ने बताया कि बढ़ती गर्मी में डिहाइड्रेशन,हीटस्ट्रोक और लू से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं।दिन में 10 से 4 बजे के बीच धूप में बाहर न निकलें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।शरीर को ठंडा रखने के लिए नारियल पानी,छाछ,नींबू और खीरे का सेवन करें।धूप में निकलने पर सिर ढकें।सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें और शरीर को हाइड्रेटेड रखें।इस मौके पर डॉक्टर रुचि श्रीवास्तव,डॉक्टर आफताब आलम,फार्मासिस्ट सुधीर कुमार,फार्मासिस्ट अनिल कुमार,एल टी योगेंद्र सिंह,त्रिलोकी नाथ,शिवम्, फहीम,दिव्यांशी,राम प्रताप, संगिनी रीता,ललिता, सुरेश कुमार आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button