बरौर में तेज रप्तार बोलेरो ने ई रिक्शा व विद्युत पोल मारी टक्कर
कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के बरौर कस्बे में बीती शनिवार की रात एक बोलेरो ने ई रिक्शा व विद्युत पोल में टक्कर मार दी।हादसे में ई रिक्शा में सवार मां,बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं वहीं बिजली का पोल टूटकर नीचे गिर गया

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /var/www/8c73f87c-87d4-4a5b-81c7-0300686d1925/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
पुखरायां।कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के बरौर कस्बे में बीती शनिवार की रात एक बोलेरो ने ई रिक्शा व विद्युत पोल में टक्कर मार दी।हादसे में ई रिक्शा में सवार मां,बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं वहीं बिजली का पोल टूटकर नीचे गिर गया।जिससे विद्युत व्यवस्था का संचालन ठप हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है तथा मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक मीनापुर गांव निवासिनी सोनी देवी अपनी पुत्री के साथ पुत्री की सहेली तान्या की शादी समारोह में शामिल होकर ई रिक्शा से घर वापस लौट रहीं थी।देर रात बरौर कस्बे के महादेव मंदिर के पास एक तेज रप्तार बोलेरो ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।जिसके बाद राजू चौधरी की दुकान के पास स्थित एक विद्युत पोल में भी टक्कर मार दी।हादसे में मां,बेटी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं और विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया।जिससे देवीपुर फीडर की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महेश कुमार,एस आई समर सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा और विद्युत विभाग को सूचना दी।सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /var/www/8c73f87c-87d4-4a5b-81c7-0300686d1925/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740



