कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बदन पे सितारे और मेरे सपनों की रानी कब आओगी गाकर एसपी मूर्ति ने कानपुर देहात महोत्सव में रंग जमाया

कानपुर देहात के माती इको पार्क में चल रहे कानपुर देहात महोत्सव के अंतिम दिवस पार्श्व गायक पदम श्री कैलाश खेर को मंच पर पहुंचने में देरी हो गई थी। तो पंडाल में मौजूद दर्शकों के मनोरंजन की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति व एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता ने अपने हाथों में ले ली।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। कानपुर देहात के माती इको पार्क में चल रहे कानपुर देहात महोत्सव के अंतिम दिवस पार्श्व गायक पदम श्री कैलाश खेर को मंच पर पहुंचने में देरी हो गई थी। तो पंडाल में मौजूद दर्शकों के मनोरंजन की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति व एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता ने अपने हाथों में ले ली। उन्होंने मंच पर गीत गाना शुरू कर दिया। इस दौरान अधिकारियों के गीत सुनकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई।

sp2

कैलाश खेर का कानपुर महोत्सव में देर शाम का कार्यक्रम तय था। हालांकि वह तय कार्यक्रम से 2 घंटे देरी से पहुंचे। कैलाश खेर को तय समय सुनने के लिए पहुंचे दर्शकों के मनोरंजन करने की जिम्मेदारी एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति व एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता ने अपने हाथों में ली। पहले एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता ने “जो तुमको हो पसंद वहीं बात कहेंगे और जिसने पाप न किया हो”… गीत सुनाया। इसके बाद एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने “बदन पर सितारे लपेटे हुए… व मेरे सपनों की रानी”…गाना सुनाया तो लोगों ने खूब तालियां बजाई। पंडाल तालियों से गूंज उठा।

sp3

जिन्दगी में पहली बार मिली इतनी बधाइयां : एसपी

कानपुर देहात महोत्सव के अंतिम दिन पंडाल में मौजूद दर्शकों व अधिकारियों को एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के जन्मदिन होने की जानकारी मिली। तो सभी लोग एक साथ “हैप्पी बर्थडे टू यू” गीत गाकर बीबीजीटीएस मूर्ति को बधाई देने लगे। बीबीजीटीएस मूर्ति ने सभी की बधाई स्वीकार की। उन्होंने कहा कि आप सभी ने मेरे जन्मदिन को यादगार बना दिया है। पहली बार है कि इतने लोग एक साथ मुझे जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button