कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बरेली पुलिस ने कानपुर देहात से एनबीडब्ल्यू आरोपी को गिरफ्तार किया

पराध नियंत्रण की दिशा में न्यायालय न्यायिक मैजिस्ट्रेट फरीदपुर, बरेली द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) पर कार्रवाई करते हुए बरेली पुलिस ने कानपुर देहात के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कानपुर देहात: अपराध नियंत्रण की दिशा में न्यायालय न्यायिक मैजिस्ट्रेट फरीदपुर, बरेली द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) पर कार्रवाई करते हुए बरेली पुलिस ने कानपुर देहात के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी रसूलाबाद, अनिल कुमार के अनुसार, थाना क्षेत्र के ताजपुर निवासी जय सिंह यादव के खिलाफ न्यायालय न्यायिक मैजिस्ट्रेट फरीदपुर, बरेली में एक परिवाद मामले में वारंट जारी किया गया था। आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

मंगलवार को बरेली पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एनबीडब्ल्यू आरोपी जय सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

AD
Back to top button