बरौर थाने में अंबेडकर जयंती को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न
कानपुर देहात के बरौर थाना परिसर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों के संग पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई

पुखरायां।कानपुर देहात के बरौर थाना परिसर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों के संग पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।यह बैठक 14 अप्रैल को होने पर कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य हेतु बुलाई गई थी।बैठक के दौरान कार्यवाहक थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने उपस्थिति क्षेत्रीय लोगों से अपील की कि वे बाबा साहब की जयंती को शांति और सौहाद्र से मनाएं।उन्होंने डीजे पर अनुचित,जातिसूचक या आपसी भाईचारे को खराब करने वाले गाने न बजाए जाने का आग्रह किया।जिससे किसी भी समुदाय की भावना को आहत पहुंचे।कार्यवाहक थाना प्रभारी ने जोर दिया कि यह एक सार्वजनिक त्यौहार की तरह शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाना चाहिए।उन्होंने सभी से सौहाद्र बनाए रखने और जुलूस व कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने की अपील की।आयोजकों को सुरक्षा,यातायात व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।पुलिस ने सभी से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि किसी भी समस्या की स्थित में तत्काल पुलिस को सूचित करें।ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके।इस मौके पर हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।



