उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बरौर में थाना प्रभारी के स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात के बरौर थाने में गुरुवार को थाना प्रभारी महेश कुमार का भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया वहीं नवागत थाना प्रभारी का सम्मान किया गया

पुखरायां।कानपुर देहात के बरौर थाने में गुरुवार को थाना प्रभारी महेश कुमार का भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया वहीं नवागत थाना प्रभारी का सम्मान किया गया।बताते चलें कि बीते बुधवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल कर दिया था।जिसके क्रम में थाना प्रभारी बरौर महेश कुमार का तबादला अमराहट थाने में कर दिया गया।वहीं अमराहट थानाध्यक्ष राहुल कुमार को बरौर थाने की कमान सौंपी गई।गुरुवार को बरौर थाने में थाना प्रभारी का विदाई समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों,व्यापारियों, समाजसेवियों,पत्रकारों तथा अन्य गणमान्य नागरिकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।समारोह में वक्ताओं ने थाना प्रभारी महेश कुमार के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ किया।उनके कार्यकाल में कानून व्यवस्था बनाए रखने,जनसुनवाई करने और अपराध नियंत्रण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने जनता और पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया तथा लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनके समाधान का प्रयास किया।उनके स्थानान्तरण पर क्षेत्र के लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।वही नवागत थाना प्रभारी राहुल कुमार का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत थाना प्रभारी ने कानून व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के लिए सभी पुलिसकर्मियों को कड़े निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन तत्परता से करें।थाना क्षेत्र में कोई अवैध और अनैतिक कार्य बरदाश्त नहीं किया जाएगा। फरियादी बेहिचक थाने पर आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।दलालों का प्रवेश थाना परिसर में वर्जित रहेगा।इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ कस्बे में पैदल गश्त कर आम जनमानस को सुरक्षा का अहसास कराया।आम जनमानस से बातचीत करते हुए नवागत थाना प्रभारी राहुल कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था का पालन करें व शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करें।इस दौरान संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्यवाही की जा सके।अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अराजकता कतई बर्दाश्त की जाएगी।अशांति उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।अमन चैन में खलल डालने को पुलिस सलाखों के पीछे भेजेगी।इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button