उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के खिलाफ सपा का प्रदर्शन

प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, बेलगाम महंगाई, किसानों-छात्रों-महिलाओं की समस्याओं, नीट, जीडी पेपर लीक और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यालय माती पर विशाल प्रदर्शन किया

कानपुर देहात।प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, बेलगाम महंगाई, किसानों-छात्रों-महिलाओं की समस्याओं, नीट, जीडी पेपर लीक और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यालय माती पर विशाल प्रदर्शन किया। सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

सपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा की अगुवाई में हुए धरना प्रदर्शन में ऐतिहासिक भीड़ देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हाजी फैजान खान की अगुवाई में बड़ी संख्या में समर्थक धरना प्रदर्शन में पूरे जोश खरोश के साथ शामिल हुए। इस मौके पर प्रमुख रूप से यदुनाथ संखवार,शिवम् सेंगर,सफीक खान,शरीफ कुरैशी,अजीजुर्रहमान,रहीश अली,सफीक उर्फ लल्लन सिद्दीकी,इमरान अहमद,वसी अहमद,लाडले गफ्फारी,आशीष यादव,अनुज यादव एडवोकेट,इशरत,शानू अली,गुड्डू अली,शाकिर अहमद,कल्लू दादा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button