उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बरौर में पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

वाहन चालकों में मचा हड़कंप

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कानपुर देहात की थाना बरौर पुलिस ने रविवार शाम पैदल कस्बा गश्त कर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया।इस दौरान वाहनों की सघन जांच पड़ताल की गई वहीं संदिग्धों को कड़ी चेतावनी भी दी गई।थाना प्रभारी राहुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बरौर कस्बे में यह अभियान चलाया।थाना प्रभारी राहुल कुमार रविवार शाम करीब 7 बजे पुलिस टीम के साथ कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले।उन्होंने पुलिसकर्मियों संग पैदल गश्त किया और आम जनमानस को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया।इस दौरान पुलिस ने रास्ते से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच पड़ताल की तथा बगैर हेलमेट,सीटबेल्ट व अपूर्ण दस्तावेज वाले वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी देते हुए नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की बात कही।थाना प्रभारी ने आम जनमानस से कानून का पालन करने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।संदिग्धों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही गई।थाना प्रभारी ने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखना उनकी प्राथमिकता है।किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं।उनकी समस्या का निराकरण किया जाएगा।अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी देते उन्होंने कहा कि अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अराजकतत्वों के खिलाफ पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी।इस मौके पर एस आई अजय कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button