मिलेनियम पब्लिक इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना स्वतंत्रता का जश्न
शहीदों को किया गया नमन

पुखरायां।पुखरायां कस्बे के मिलेनियम पब्लिक इंटर कॉलेज में शनिवार को 88 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।झंडारोहण विद्यालय प्रबंधक इंजीनियर राकेश कुमार सचान ने किया।तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीत,नाटक,भाषण इत्यादि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य इंजीनियर प्रतीक सचान ने अभिभावकों एवं छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।मौजूद लोगों तथा छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य प्रतीक सचान ने कहा कि यह अवसर हमें अपने अधिकारों का बोध कराता है वहीं कर्तव्यों के प्रति संपर्क का भाव भी पैदा करता है।उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के महान वीरों और बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक याद करने का आवाहन किया।उन्होंने भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं जैसे संप्रभुता,लोकतंत्र,समाजवाद,धर्मनिरपेक्षता,मूल अधिकार और सामाजिक न्याय पर विस्तार से प्रकाश डाला।शिक्षक,शिक्षिकाओं ने भी छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।पूरा कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।इस मौके पर समस्त विद्यालय स्टाफ व बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं तथा अभिभावक मौजूद रहे।



