उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मीनापुर में धूमधाम से मनाया गया भारत रत्न महान जननायक कर्पूरी ठाकुर का स्थापना दिवस

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मीनापुर गांव में रविवार को भारतीय समाज पार्टी व सविता समाज संगठन ने भारत रत्न महान जननायक कर्पूरी ठाकुर का 6 वां स्थापना दिवस

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मीनापुर गांव में रविवार को भारतीय समाज पार्टी व सविता समाज संगठन ने भारत रत्न महान जननायक कर्पूरी ठाकुर का 6 वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया।यह स्थापना दिवस राधा सविता के आवास पर मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया।इस अवसर पर भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित सविता ने कहा कि संस्था समाज को जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रही है और वे हमेशा समाज के साथ खड़े रहेंगे।संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना है।इस मौके पर संजय सविता,सतीश सविता,रामकुमार सविता,सियाराम सविता,ममता कश्यप,राजेश्वरी संखवार,कपिल सविता,घसीटेलाल सविता,रामसजीवन सविता,विनोद सविता,श्रीकांत सविता,ओमप्रकाश सविता,शेषनारायण सविता आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button