उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बरौर में सख्ती के चलते 22 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

कानपुर देहात के बरौर कस्बे के पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज में बुधवार को हाईस्कूल इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई

Story Highlights
  • सीसीटीवी की निगरानी में सम्पन्न हुई परीक्षा

पुखरायां।कानपुर देहात के बरौर कस्बे के पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज में बुधवार को हाईस्कूल इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई।सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा संपन्न कराई गई तथा शाम की पॉली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान व समाजशास्त्र की परीक्षा संपन्न की गई।केंद्र व्यवस्थापक नवनीत कुमार ने बताया कि सुबह की पॉली में हाईस्कूल में विज्ञान विषय में कुल पंजीकृत 441 छात्रों में से 428 परीक्षा में सम्मिलित हुए वहीं 13 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।शाम की पॉली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान में कुल पंजीकृत 339 छात्र छात्राओं में से 322 छात्र छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए वहीं 9 छात्र परीक्षा में नदारद रहे।समाजशास्त में कुल पंजीकृत 9 छात्रों में सभी परीक्षा में सम्मिलित हुए।परीक्षा के दौरान स्टैटिक मजिस्ट्रेट देवेश कुमार, वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक विकास कुमार तथा केंद्र व्यवस्थापक नवनीत कुमार स्वयं अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद दिखे तथा परीक्षा की सुचिता को बनाए रखने के लिए लगातार परीक्षा कक्षों की निगरानी करते रहे।परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।इस दौरान पुलिस प्रशासन भी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहा।केंद्र व्यवस्थापक ने यह भी आश्वासन दिया कि शेष परीक्षा भी सीसीटीवी की निगरानी में कड़े सुरक्षा बंदोबस्ती के बीच संपन्न कराई जाएगी।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button