बसपा नेता जीतेंद्र संखवार ने जताया शोक, मृतक कार्यकर्ता के परिजनों को दिया ढांढस
भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के अल्लापुर गांव में बीते शनिवार को बहुजन समाज पार्टी के सेक्टर अध्यक्ष दीपक गौतम का आकस्मिक निधन हो गया। सोमवार को बसपा के पूर्व मुख्य जोन इंचार्ज जीतेंद्र संखवार अपने कार्यकर्ताओं के साथ अल्लापुर गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

कानपुर देहात: भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के अल्लापुर गांव में बीते शनिवार को बहुजन समाज पार्टी के सेक्टर अध्यक्ष दीपक गौतम का आकस्मिक निधन हो गया। सोमवार को बसपा के पूर्व मुख्य जोन इंचार्ज जीतेंद्र संखवार अपने कार्यकर्ताओं के साथ अल्लापुर गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
करंट लगने से हुआ था निधन
बता दें कि अल्लापुर गांव निवासी दीपक गौतम की मौत अपने ससुराल सुखसौरा में फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से हुई थी।
जीतेंद्र संखवार ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा, “बहुजन समाज पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ी है।” इस दौरान पूर्व विधानसभा कोषाध्यक्ष रामाधार संखवार, दीपक गौतम, पीयूष संखवार और शिवा गौतम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



