बहला फुसलाकर भगाकर ले जाई गई नाबालिक किशोरियों को पुलिस ने किया बरामद,आरोपियों की तलाश जारी
बहला फुसलाकर भगाकर ले जाई गई दो नाबालिक किशोरियों के मामले में शुक्रवार को मूसानगर थाना पुलिस ने किशोरियों को मुखबिर की सूचना पर बरामद कर लिया।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में बहला फुसलाकर भगाकर ले जाई गई दो नाबालिक किशोरियों के मामले में शुक्रवार को मूसानगर थाना पुलिस ने किशोरियों को मुखबिर की सूचना पर बरामद कर लिया।जबकि आरोपी मौका पाकर मौके से फरार हो गए।पुलिस ने किशोरियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है तथा आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
थाना प्रभारी रामसिंह ने बताया कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र के एक गांव से दो नाबालिक किशोरियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने संबंधी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी।पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए किशोरियों को मुखबिर की सूचना पर बरामद कर लिया।इस दौरान आरोपी मौका पाकर भागने में सफल हो गए।
थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



