कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात : अज्ञात हार्वेस्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत,परिजन बेहाल

कानपुर देहात में शुक्रवार को एक अज्ञात हार्वेस्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Story Highlights
  • पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुखरायां। कानपुर देहात में शुक्रवार को एक अज्ञात हार्वेस्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मामला कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र का है।यहां सिकंदरा से संदलपुर की तरफ जाने वाली सड़क पर घसमऊ गांव के सामने हिसावां गांव निवासी बाइक सवार रोहित दिवाकर पुत्र रामसेवक दिवाकर उम्र करीब 25 वर्ष को किसी अज्ञात हार्वेस्टर ने जोरदार टक्कर मार दी।

जिसके चलते युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सूचना मिलने पर थाना प्रभारी महेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर सूचना मृतक के परिजनों को भेजी।घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन बदहवास हो गए।तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

photo 12 1 1

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक युवक रोहित सिकंदरा से संदलपुर की तरफ जा रहा था तभी रास्ते में हादसा हो गया।थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button