कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बाबा साहब ने सार्वभौमिक समाज के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया : नरेश कटियार 

जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर देहात के अध्यक्ष नरेश कटियार ने कहा है कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने सार्वभौमिक समाज की स्थापना के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया उन्होंने दलित शोषित पीड़ित और पिछड़ों के लिए संविधान की रचना में महत्वपूर्ण योगदान दिया

Story Highlights
  • परिनिर्वाण दिवस पर प्रतिमा को अर्पित की श्रद्धांजलि 

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर देहात के अध्यक्ष नरेश कटियार ने कहा है कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने सार्वभौमिक समाज की स्थापना के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने दलित शोषित पीड़ित और पिछड़ों के लिए संविधान की रचना में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इतना ही नहीं बाबा साहब ने विषम परिस्थितियों के चलते भी देश में करोड़ों अंबेडकरवादी वादी भारतीय संविधान की रक्षा के लिए तैयार कर दिए।

श्री कटियार ने जनपद मुख्यालय के निकट ग्राम पंचायत बारा एवं दोहरापुर में अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन वृत्त पर चर्चा की।इस अवसर पर शमीम कुर्रैशी,रोहित कटियार (पी सी सी सदस्य), बृजेंद्र कटियार, मनोज वर्मा, अनिल कटियार, राम प्रसाद, राहुल भारती, श्री राम , नयन सिंह आदि अनेक महिला पुरुष शामिल हुए।

Related Articles

AD
Back to top button