कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कैचम कैच एक्शन! कानपुर देहात में बालू माफियाओं पर टूटा प्रशासन का काल, एक साथ 11 ट्रक सीज

रात के अंधेरे में एआरटीओ और एसडीएम ने बिछाया ऐसा जाल, बालू ओवरलोडिंग करने वालों का कट गया तगड़ा चालान

कानपुर देहात में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शासन के कड़े निर्देशों और जिलाधिकारी कपिल सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस व प्रशासनिक टीम ने मिलकर संयुक्त रूप से एक बड़ा अभियान चलाया। इस कार्रवाई से बालू का अवैध परिवहन करने वाले संचालकों में हड़कंप मच गया है।

सिकंदरा क्षेत्र के रशधान चौकी पर देर रात उप जिलाधिकारी सिकंदरा प्रद्युम्न कुमार, एआरटीओ सोमलता यादव, खनन अधिकारी अर्जुन कुमार और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अचानक विशेष जांच अभियान शुरू कर दिया। रात के अंधेरे में टीम ने एक-एक कर बालू लदे वाहनों को रोकना और उनकी सघन जांच करना शुरू किया।

इस सघन चेकिंग के दौरान निर्धारित मानकों से काफी अधिक बालू लादकर जा रहे 11 वाहनों को रंगे हाथों पकड़ा गया और उन्हें मौके पर ही सीज कर दिया गया। इसके अलावा नियमों की अनदेखी करने वाले 1 अन्य वाहन का ऑनलाइन चालान भी काटा गया।

कार्रवाई में शामिल अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि ओवरलोडिंग के कारण न सिर्फ सड़क सुरक्षा खतरे में पड़ती है, बल्कि करोड़ों की लागत से बनने वाली सरकारी सड़कें भी पूरी तरह बर्बाद हो जाती हैं। शासन की मंशा बहुत स्पष्ट है कि किसी भी सूरत में अवैध खनन और ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में भी यह अभियान इसी तरह पूरी कड़ाई से जारी रहेगा।

दूसरी ओर जिलाधिकारी कपिल सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। अगर इस काम में किसी भी स्तर पर अधिकारियों या कर्मचारियों की लापरवाही सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी वाहन स्वामियों और परिवहनकर्ताओं से अपील की है कि वे देश के कानून और तय मानकों के तहत ही गाड़ियों का संचालन करें, ताकि सार्वजनिक संपत्ति और आम लोगों की सुरक्षा बनी रहे।


ये भी पढे-  रूरा में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का भंडाफोड़, चार के खिलाफ केस, दर्ज दो गिरफ्तार


Related Articles

AD
Back to top button