बालिका को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त हरदुआ पुल के पास से गिरफ्तार
जनपद में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भोगनीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले वांछित अभियुक्त

कानपुर देहात। जनपद में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भोगनीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले वांछित अभियुक्त विवेक कुमार उर्फ सुरेश कुमार (उम्र करीब 22 वर्ष) पुत्र अवधेश कुमार उर्फ मनोहरी, निवासी ग्राम बिदखुरी की मड़ैया (थाना भोगनीपुर, कानपुर देहात) को आज हरदुआ पुल टेम्पो स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, इस मामले में 30 मई 2026 को पीड़ित पक्ष की तहरीर पर भोगनीपुर थाने में मु0अ0सं0 188/2026 के तहत नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा पीड़िता के बयान (धारा 180/183 बीएनएसएस), मेडिकल परीक्षण और साक्ष्य संकलन के आधार पर मामले में बीएनएस की गंभीर धारा 64(1) और 351(2) की बढ़ोतरी की गई। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह और रि0का0 प्रवीन कुमार की टीम द्वारा दबोचे गए इस अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि मामले में अन्य विवेचनात्मक कार्रवाई अभी प्रचलित है।



