उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

भोगनीपुर में गरजे समाजवादी: मनु यादव के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब, विभिन्न जन-समस्याओं को लेकर माती मुख्यालय कूच

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर देश व प्रदेश में बढ़ते पेपर लीक, कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़, ध्वस्त कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के खिलाफ आज भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। विधानसभा क्षेत्र भोगनीपुर के पूर्व प्रत्याशी नरेन्द्र पाल सिंह 'मनु यादव' के नेतृत्व में अहरौली शेख पुखरायां स्थित बाबू योगेंद्र पाल सिंह मार्केट में सपा कार्यालय पर गांवों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्रित हुए

सुनीत श्रीवास्तव,कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर देश व प्रदेश में बढ़ते पेपर लीक, कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़, ध्वस्त कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के खिलाफ आज भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। विधानसभा क्षेत्र भोगनीपुर के पूर्व प्रत्याशी नरेन्द्र पाल सिंह ‘मनु यादव’ के नेतृत्व में अहरौली शेख पुखरायां स्थित बाबू योगेंद्र पाल सिंह मार्केट में सपा कार्यालय पर गांवों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने जनमानस की आवाज बुलंद करते हुए भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विशाल हुजूम के साथ जिला मुख्यालय माती के लिए प्रस्थान किया।

इस विरोध प्रदर्शन व महा-कूच में जिला पंचायत सदस्य दिलीप यादव, नरेश दिवाकर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगराम सिंह, रामबाबू कठेरिया, भीमकिशोर संखवार, बनारसी बाबू पाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नसीम कुरैशी, पूर्व चेयरमैन साबू कुरैशी, मानसिंह, अनवर कुरैशी सहित सुरेंद्र सिंह, धर्म सिंह, शुभम सिंह, निर्भय सिंह, दीपेंद्र सिंह, रामसनेही कटियार, बृजेश सचान, महेंद्र दोहरे, राजेश संखवार, प्रदीप शंखवार, देवनारायण दिवाकर, बोधे पासवान, विनय प्रताप सिंह, उदयवीर, आफताब कुरैशी, कल्लू यादव, बन्ने खान, भारत सिंह, सत्यम यादव, अभय, छोटेलाल संखवार, अकील अहमद, गोविंद सिंह, नरेश चंद, ध्रुव यादव, रामपाल निषाद, गोविंद पाल, बुध सिंह, नरेंद्र सिंह पाल, चरण सिंह नायक, बद्री सिंह नायक, रामनरेश निषाद, राजकुमार त्रिवेदी, धर्मेंद्र सिंह, संदीप सिंह, विजय बहादुर सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह, सोभित सोनकर, हिमांशु सोनकर, सिद्धार्थ पाल, प्रेमचंद दुबे, बबलू सिंह चौहान, अश्वनी यादव, डब्लू यादव, अंशुल परिहार, जुल्फेकार कुरेशी, राजेंद्र निषाद, दीपक निषाद, देवराज पाल, जयकरण निषाद, अजमेर सिंह, रोहित कटियार, भोला, रिषभ, श्री कृष्ण फ़ौजी, सभासद निर्भय सिंह, बाबू सिंह, अखिलेश यादव, गौरव यादव और बीनू यादव समेत हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी व कार्यकर्ता मुस्तैदी से शामिल रहे।

Related Articles

AD
Back to top button