बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मना बालदिवस का जश्न,बच्चे हुए प्रफुल्लित
भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मलासा विकासखंड स्थित बाल शक्ति हायर सेकेंडरी बरगवां में शुक्रवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में बाल दिवस केक काटकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मलासा विकासखंड स्थित बाल शक्ति हायर सेकेंडरी बरगवां में शुक्रवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में बाल दिवस केक काटकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर संस्थापक चंद्रिका प्रसाद,प्रबंधक चंद्रभान सिंह समेत शिक्षक शिक्षिकाओं व छात्र छात्राओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन किया।शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों को केक खिलाया व उपहार दिए।बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बड़े ही उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर बच्चों को पनीर युक्त सब्जी,पूड़ी व मिष्ठान भी परोसा गया।कार्यक्रम के दौरान बच्चे प्रफुल्लित हुए।नेहरू जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए प्रबंधक चंद्रभान सिंह ने कहा कि नेहरू जी बच्चों को राष्ट्र की धरोहर मानते थे।उन्होंने छात्रों को शिक्षा और अनुशासन को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी।प्रबंधक,प्रधानाचार्य समेत शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस मौके पर प्रधानाचार्या सुचेता सिंह,उपप्रधानाचार्य कपिल समेत शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।



