कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य समापन

छात्र छात्राओं ने बिखेरा जलवा, प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

Story Highlights
  • निदेशक रवि सचान ने विजेता व उपविजेता टीमों का बढ़ाया हौंसला
  • खेलों से बच्चों का होता है सर्वांगीण विकास: निदेशक रवि सचान

पुखरायां। पुखरायां कस्बे के बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर भव्य समापन हुआ।प्रतियोगिता का शुभारंभ निदेशक रवि सचान ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।प्रतियोगिता के समापन पर विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी भेंटकर उन्हें पुरस्कृत किया गया तथा मौजूद लोगों को संबोधित भी किया गया।

बताते चलें कि पुखरायां कस्बे के बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल में बीते 7 नवंबर से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन चल रहा था।शुक्रवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर इस प्रतियोगिता का समापन हो गया।खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिवस में शुक्रवार को निदेशक रवि सचान ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।इस अवसर पर खो खो,कबड्डी,वॉलीबॉल इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।खो खो प्रतियोगिता कक्षा 9 व 12 के बीच आयोजित की गई।12 की छात्राओं ने कक्षा 9 की छात्राओं को पछाड़ विजेता का खिताब जीता।

उपविजेता का खिताब कक्षा 9 की टीम को मिला।कबड्डी प्रतियोगिता कक्षा 12A व 11C के बीच आयोजित हुई।जिसमें 12A के छात्रों ने 11C को पछाड़ा।उपविजेता का खिताब 11C को मिला।कक्षा 8A और 9B के बीच कबड्डी प्रतियोगिता में कक्षा 8A की टीम विजेता रही वहीं उपविजेता का खिताब 9B की टीम को मिला।कक्षा 7A और 7S के बीच खो खो मैच में 7 A विजेता रही वहीं उपविजेता का दर्जा 7S को मिला।बॉलीवॉल प्रतियोगिता 12 D और 11A के मध्य आयोजित हुई।जिसमें 11A टीम विजेता रही।वहीं 11A और 11D के बीच आयोजित बॉलीवॉल प्रतियोगिता में 11A टीम अव्वल रही।

अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।निदेशक रवि सचान ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी भेंटकर व मेडल पहनाकर उत्साहवर्धन किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए निदेशक रवि सचान ने कहा कि खेल खेलने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।खेल हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इनसे बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है तथा उनमें अनुशासन की भावना जागृत होती है।खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए।खेल में द्वेष की भावना नहीं होनी चाहिए।

खेल प्रतियोगिता के सफल संचालन में खेल प्रशिक्षक जगरूप सिंह व रुचि सिंह का सराहनीय योगदान रहा।प्रधानाचार्य समेत शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी छात्र छात्राओं को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस मौके पर प्रधानाचार्य अजीत त्रिवेदी समेत शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button