कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रिश्वत मामले में बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक के मैनेजर व फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार

दोनों पर किसानों से क्रेडिट कार्ड व लोन स्वीकृत करने के नाम पर रिश्वतखोरी का आरोप

पुखरायां। कानपुर देहात में रिश्वत मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्यवाही की है।टीम ने किसानों की शिकायत पर बरौर कस्बा स्थित बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा मैनेजर व फील्ड ऑफिसर को रिश्वत लेते रंगे हांथ गिरफ्तार कर लिया है।

शाखा के मैनेजर अर्पित अवस्थी और फील्ड ऑफिसर शक्ति सिंह पर किसानों से क्रेडिट कार्ड और लोन स्वीकृत करने के नाम पर रिश्वतखोरी का आरोप लगा था।शुक्रवार को लखनऊ से पहुंची सीबीआई की टीम ने दोनों अधिकारियों को हिरासत में ले लिया।

उन्हें पूँछतांछ के लिए लखनऊ ले जाया गया है।सीबीआई ने ग्रामीण क्षेत्र के किसानों से मिली शिकायत के आधार पर यह कार्यवाही की है।मामले में सीबीआई द्वारा अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Related Articles

AD
Back to top button