बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल में रिपोर्ट कार्ड पाकर बच्चों के खिले चेहरे
कानपुर देहात के मलासा विकासखंड के बरगवां स्थित बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को रिपोर्ट कार्ड वितरण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर छात्र छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे

पुखरायां।कानपुर देहात के मलासा विकासखंड के बरगवां स्थित बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को रिपोर्ट कार्ड वितरण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर छात्र छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय संस्थापक चंद्रिका प्रसाद ने किया।जिसके बाद छात्र छात्राओं को उनके माता पिता की मौजूदगी में रिजल्ट कार्ड वितरण किए गए।पूर्व मंत्री चौधरी नरेंद्र सिंह की सुपौत्री समाजसेविका चौधरी निहारिका सिंह,समाजसेविका सीमा पटेल,प्रबंधक चंद्रभान सिंह ने हाइस्कूल,इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र छात्राओं व उनके माता पिता को सम्मानित किया।छात्र छात्राओं को मेडल,शील्ड एवं अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।मौजूद शिक्षकों छात्र,छात्राओं,अभिभावकों को संबोधित करते हुए समाजसेविका चौधरी निहारिका सिंह ने कहा कि छात्रों के जीवन में दो समय अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं।पहला परीक्षा के दौरान जब वह अपनी वर्ष भर की मेहनत उत्तर पुस्तिका में प्रस्तुत करते हैं।दूसरा जब उनका वार्षिक परिणाम आता है।उन्होंने कहा कि आप मेहनत और लगन से ईमानदारी से पढ़ेंगे तो आप में से ही बहुत से छात्र आगे चलकर आईएएस,डॉक्टर,इंजीनियर और वैज्ञानिक बनकर अपने माता, पिता,विद्यालय और देश का नाम रोशन करेंगेे।समारोह के दौरान बच्चों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।सभी ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर प्रधानाचार्या सुचेता सिंह,शिक्षक कपिल,अनुराग उपाध्याय,जयशंकर,हरिमोहन,प्रतिमा,खुशबू,पूनम,आकांक्षा, नव्या,पूजा,विशाल,जयशंकर, अजीत कुमार,मुकेश बाबू आदि मौजूद रहे।



