उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के नियमित वेतन के लिए महासंघ ने खोला मोर्चा, संयुक्त शिक्षा निदेशक को सौंपा ज्ञापन
शिक्षण क्षेत्र कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम कुमार शुक्ला ने आज संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल से भेंट कर राजकीय विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याएं विस्तार से जानकारी दी और समय पर भुगतान से संबंधित एक मांग पत्र भी प्रस्तुत किया

सुशील त्रिवेदी, अमन यात्रा ब्योरो। शिक्षण क्षेत्र कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम कुमार शुक्ला ने आज संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल से भेंट कर राजकीय विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याएं विस्तार से जानकारी दी और समय पर भुगतान से संबंधित एक मांग पत्र भी प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं भुगतान हो पा रहा है जिसके कारण उनका परिवार तो परेशान रहता ही है सामान्य कामकाज विद्यालय के भी प्रभावित होते हैं। उन्होंने निर्देशक महोदय से अनुरोध किया कि ऐसे संबंधित कर्मचारियों को समय से भुगतान करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।



