लंदन में गूंजा कानपुर देहात का नाम: व्यापार मंडल के जिला वरिष्ठ महामंत्री पीयूष कौशल सपत्नीक ‘स्पेशल मेंशन अवार्ड’ से सम्मानित, जिले में खुशी की लहर
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला वरिष्ठ महामन्त्री व मेसर्स हरिराम गुप्ता पेट्रोल पंप (अकबरपुर) के स्वामी श्री पीयूष कौशल को उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पूजा कौशल के साथ लंदन के प्रतिष्ठित होटल इंटरकांटिनेंटल (पार्क लेन) के बॉलरूम में आयोजित एक भव्य समारोह में सम्मानित किया गया है

सुशील त्रिवेदी,अकबरपुर (कानपुर देहात)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला वरिष्ठ महामन्त्री व मेसर्स हरिराम गुप्ता पेट्रोल पंप (अकबरपुर) के स्वामी श्री पीयूष कौशल को उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पूजा कौशल के साथ लंदन के प्रतिष्ठित होटल इंटरकांटिनेंटल (पार्क लेन) के बॉलरूम में आयोजित एक भव्य समारोह में सम्मानित किया गया है। आतिथ्य सत्कार (हॉस्पिटैलिटी) क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए उन्हें वर्ष 2026 के ‘स्पेशल मेंशन अवार्ड’ से नवाजा गया। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री प्रवीण चौधरी, चीफ बिजनेस ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स) श्री राम मल्होत्रा, राम कृष्ण नायक (सीबीओ मार्केटिंग), रोहित मलकानी (सीबीओ स्ट्रेटजी), ईश मदान (जीएम नॉर्थ सेंटर) और मनीष भारद्वाज (डीएसएम) ने उन्हें यह गौरवशाली पुरस्कार प्रदान किया। पीयूष कौशल की इस वैश्विक उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई हैं।



