कानपुर

बिंदकी से हापुड़ जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, नौ बर्तन कारीगर हुए गंभीर रूप से जख्मी

फतेहपुर के बिंदकी क्षेत्र से हापुड़ स्थित अपने घर जा रहे थे कारीगर। परास चौराहा के समीप सोमवार रात करीब डेढ़ बजे हुआ हादसा। पुलिस ने घायलों को भर्ती कराने के बाद घायलों के स्वजन को हादसे के बारे में दी जानकारी।

 

कानपुर,अमन यात्रा । क्षेत्र के जहानाबाद रोड स्थित परास चौराहा के समीप सोमवार रात करीब डेढ़ बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में बिंदकी से पिकअप पर सवार होकर अपने घर हापुड़ जा रहे बर्तन कारीगरों को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें कुल नौ लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

हापुड़ जिले के थाना बहादुरगढ़ के गांव शेरपुर निवासी 60 वर्षीय रोहताश, 50 वर्षीय देवकरन, 55 वर्षीय बलजीत व 50 वर्षीय उसका भाई बालेश्वर, 24 वर्षीय अश्किन व 22 वर्षीय भाई अॢथन, 17 वर्षीय अरमान पुत्र रहीस, 18 वर्षीय वसीम पुत्र कय्यूम बर्तन कारीगर हैं और फतेहपुर जिले के कस्बा बिंदकी स्थित कारखाना में काम करते थे। सभी लोग सोमवार देर रात बिंदकी से हापुड़ जानेे के लिए पिकअप से रवाना हुए थे। रात करीब डेढ़ बजे परास चौराहा के समीप पहुंचते ही पीछे से आए एक ट्रक ने उनकी पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी।

Related Articles

AD
Back to top button