करियरशिक्षा

बिग न्यूज: यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी किया प्रवक्ता भर्ती का साक्षात्कार कार्यक्रम, 15 जून से शुरू होंगे इंटरव्यू

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं अपने साक्षात्कार पत्र, देखें किस विषय का कब है इंटरव्यू

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षाओं को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण विज्ञप्ति जारी की गई है। आयोग द्वारा प्रवक्ता (विज्ञापन संख्या-02/2022) के 18 विषयों में रिक्त 624 पदों के सापेक्ष आयोजित की गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित करने के बाद अब साक्षात्कार (इंटरव्यू) का पूरा कार्यक्रम भी आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है।

आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन बीते 09 व 10 मई 2026 को किया गया था। इस लिखित परीक्षा में साक्षात्कार हेतु औपबंधिक रूप से सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों का परिणाम आयोग द्वारा 02 जून 2026 को जारी किया जा चुका है। अब सफल अभ्यर्थियों के चयन की अगली कड़ी में 15 जून 2026 से साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

विषयवार साक्षात्कार का पूरा शेड्यूल:

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक समय-सारणी के अनुसार, अलग-अलग विषयों के लिए साक्षात्कार की तिथियां और दिन इस प्रकार तय किए गए हैं:

वाणिज्य, कला, मनोविज्ञान, कृषि, गृह विज्ञान: 15.06.2026, सोमवार

भौतिक विज्ञान, इतिहास: 16.06.2026, मंगलवार

रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र: 17.06.2026, बुधवार

नागरिक शास्त्र, गणित: 18.06.2026, गुरुवार

जीव विज्ञान: 19.06.2026, शुक्रवार

संस्कृत: 20.06.2026, शनिवार

भूगोल, शिक्षा शास्त्र: 22.06.2026, सोमवार

अर्थशास्त्र: 23.06.2026, मंगलवार

अंग्रेजी: 24.06.2026, बुधवार

अंग्रेजी, हिन्दी: 25.06.2026, गुरुवार

हिन्दी: 27.06.2026, शनिवार

वेबसाइट से डाउनलोड करें साक्षात्कार पत्र

आयोग के उपसचिव द्वारा जारी सूचना के अनुसार, लिखित परीक्षा में औपबंधिक रूप से सफल पाए गए सभी अभ्यर्थी अपना साक्षात्कार पत्र (इंटरव्यू लेटर) दिनांक 05 जून 2026 से डाउनलोड कर सकते हैं। साक्षात्कार पत्र को डाउनलोड करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश, नियम और अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अनुदेश चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर प्रदर्शित कर दिए गए हैं। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को समय से अपने पत्र डाउनलोड करने और तय तिथि पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

AD
Back to top button