उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मंगलपुर में ढाई वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में एक ढाई वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है

पुखरायां।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में एक ढाई वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस को शुक्रवार को डायल 112 पर सूचना मिली कि मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ढाई वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महेश दुबे और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान 50 वर्षीय शिव प्रसाद के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूँछतांछ शुरू कर दी है।घटना की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।पुलिस के मुताबिक पीड़िता की हालत अब सामान्य बताई जा रही है।क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

Related Articles

AD
Back to top button