कानपुर देहातउत्तरप्रदेश

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैला के मजरा विजयपुर में बुधवार शाम एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैला के मजरा विजयपुर में बुधवार शाम एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतक की पहचान जयचंद के 19 वर्षीय पुत्र रजनीश के रूप में हुई है।रजनीश ने बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में चादर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक हरमीत सिंह ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

Related Articles

AD
Back to top button