कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के परसौली गांव के पास आज बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतक की पहचान रनियां कस्बा निवासी हरिराम बाजपेई के 35 वर्षीय पुत्र अवधेश बाजपेई के रूप में हुई है।

अवधेश बुधवार को अपनी बाइक से रनियां से मैथा किसी कार्य के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में परसौली के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।जहां मौजूद चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देख कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अवधेश की मौत हो गई।पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक शिवनारायन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।हादसे में शामिल अज्ञात वाहन व फरार चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात में तेज रप्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति घायल

Related Articles

AD
Back to top button