जालौनउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाने का संकल्प — डीएम व एसपी ने छात्राओं को दी मिशन शक्ति 5.0 व साइबर सुरक्षा की जानकारी

जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त, स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर बनाना है।

जालौन: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने आज मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत टाउन हॉल स्थित वाई-फाई युक्त लाइब्रेरी में पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया और उन्हें महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता तथा साइबर सुरक्षा के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त, स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की अनेक योजनाएं महिलाओं की शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और सुरक्षा को समर्पित हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की आधारशिला हैं।

जब वे आत्मनिर्भर होंगी, तभी समाज सशक्त बनेगा। मिशन शक्ति के माध्यम से सरकार का लक्ष्य है कि हर महिला अपने अधिकारों, अवसरों और सुरक्षा के प्रति जागरूक हो। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे डिजिटल सुविधाओं का सदुपयोग करें, लेकिन इंटरनेट पर सतर्कता अवश्य बरतें। सोशल मीडिया पर अज्ञात व्यक्तियों से संवाद न करें, अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर दें।

पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने छात्राओं को कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद के प्रत्येक थाना क्षेत्र में ‘महिला हेल्प डेस्क’ स्थापित हैं। साथ ही 1090, 112 और 181 जैसी हेल्पलाइन सेवाएं 24 घंटे सक्रिय हैं, जिन पर महिलाएं तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि डिजिटल युग में धोखाधड़ी के नए तरीके सामने आ रहे हैं, इसलिए सतर्क रहना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि कोई भी संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज पर क्लिक न करें, अपनी बैंकिंग या ओटीपी संबंधी जानकारी किसी को साझा न करें। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करें। उन्होंने छात्राओं से आत्मरक्षा के गुर सीखने और निर्भीक होकर समाज में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

ये भी पढ़े- यूपी में 7 अक्टूबर को रहेगी ‘पूरी तरह से छुट्टी’: जानिए वजह

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button