उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

थाना सिकंदरा तथा सट्टी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया

शनिवार को थाना सिकंदरा तथा सट्टी में सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान थाना प्रभारी ने जनसमस्याओं को सुनकर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।शनिवार को सिकंदरा थाने में थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने जनसमयाओं को सुना।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां।शनिवार को थाना सिकंदरा तथा सट्टी में सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान थाना प्रभारी ने जनसमस्याओं को सुनकर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।शनिवार को सिकंदरा थाने में थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने जनसमयाओं को सुना।इस अवसर पर राजस्व संबंधी दो शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त किए गए।PHOTO 10 1

जिनके निस्तारण के लिए थाना प्रभारी ने मौजूद राजस्वकर्मियों तथा पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना उनकी प्राथमिकता है।इस मौके पर एस आई धीरेंद्र सिंह, एस आई भगवान सिंह, एस आई रमेश,रंजीत आदि मौजूद रहे।वहीं सट्टी में थाना इंचार्ज शिवशंकर ने शिकायतों को सुना।इस दौरान दो शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त किए गए जिनके निस्तारण संबंधी निर्देश उन्होंने मौजूद राजस्वकर्मियों तथा पुलिसकर्मियों को दिए।इस मौके पर रामपुत्र एस आई श्रीराम विद्यार्थी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button