उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बीएसए ने किया गुलदस्ता पुस्तक का विमोचन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रायबरेली राहुल सिंह ने नवाचारी शिक्षक/संपादक नवनीत कुमार शुक्ल द्वारा संपादित गुलदस्ता पुस्तक का विमोचन किया। बीएसए ने पुस्तक का अवलोकन कर प्रशंसा की तथा इसे उपयोगी बताया साथ ही निपुण भारत मिशन के तहत जनपद रायबरेली की भाषा एवं गणित पर नवाचारों से सृजित आगामी पुस्तक के लिए सहमति देते हुए शुभकामनाएं दी

रायबरेली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रायबरेली राहुल सिंह ने नवाचारी शिक्षक/संपादक नवनीत कुमार शुक्ल द्वारा संपादित गुलदस्ता पुस्तक का विमोचन किया। बीएसए ने पुस्तक का अवलोकन कर प्रशंसा की तथा इसे उपयोगी बताया साथ ही निपुण भारत मिशन के तहत जनपद रायबरेली की भाषा एवं गणित पर नवाचारों से सृजित आगामी पुस्तक के लिए सहमति देते हुए शुभकामनाएं दी। गुलदस्ता पुस्तक में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड आदि विभिन्न राज्यों के चुनिंदा 35 रचनाकारों द्वारा सृजित कविताओं को प्रकाशित किया गया हैं। पुस्तक में प्रेरणादायक रचनाओं का समावेश है जो युवाओं के सर्वांगीण विकास एवं उन्हें सन्मार्ग की ओर ले जाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। इस पुस्तक का प्रकाशन मधुशाला प्रकाशन, भरतपुर, राजस्थान द्वारा किया गया है। संपादक नवनीत कुमार शुक्ल जनपद के छतोह विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय बरखुरदारपुर में बतौर सहायक अध्यापक कार्यरत हैं। इन्होंने इससे पूर्व महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित 14 पुस्तकों एवं 17 से अधिक नवाचारी हिन्दी पत्रिकाओं का भी संपादन किया है। उत्कृष्ट संपादक हेतु नवनीत शुक्ल को हार्वर्ड विश्व रिकॉर्ड बुक में सर्वश्रेष्ठ युवा संपादक के रूप में दर्ज है। विमोचन के दौरान राज्य आईसीटी पुरस्कार विजेता विनीत श्रीवास्तव, तरूण, राहुल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button