रनियां में जलभराव से हाहाकार: एक घंटे की बरसात ने डुबोई सड़कें, लोगों को भारी दुश्वारियां
मंगलवार की दोपहर रनियां में हुई तेज बारिश से सड़कें, गली मोहल्ले पानी से लबालब हो गये। बारिश ने नगर पंचायत रनियां द्वारा जलनिकास की व्यवस्था की एक बार फिर पोल खोल कर रख दी। स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी दुश्वारियां उठानी पड़ी। वहीं रनियां मैथा रोड में सड़क पर तलाब जैसा नजर नजर आया तथा कई दुकानों तथा घरों में पानी घुस गया

रनियां। मंगलवार की दोपहर रनियां में हुई तेज बारिश से सड़कें, गली मोहल्ले पानी से लबालब हो गये। बारिश ने नगर पंचायत रनियां द्वारा जलनिकास की व्यवस्था की एक बार फिर पोल खोल कर रख दी। स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी दुश्वारियां उठानी पड़ी। वहीं रनियां मैथा रोड में सड़क पर तलाब जैसा नजर नजर आया तथा कई दुकानों तथा घरों में पानी घुस गया। घरों तथा दुकानों में पानी घर जाने से लोगों का काफी नुकसान हुआ। मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे गरज चमक के साथ कानपुर देहात सहित रनियां में एक घंटे से अधिक समय तक जोरदार बारिश हुई। इससे किशरवल रोड, अंबेडकरनगर नगर, शिवाजी नगर, केशव नगर, शिवपुरी, सुभाष नगर वार्ड सहित मंटोरा ओवरब्रिज तथा मयूर ओवरब्रिज के अगल-बगल सर्विस रोड पूरी तरह से जलमग्न हो गए। दिलचस्प बात यह है कि अरबों रुपए की लागत से बने नेशनल हाईवे पर भी पानी भर गया। इससे आवागमन में काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। कस्बा निवासी दीपक शर्मा, जय नारायण, देवांश कर पाल, संदीप कुमार, शीलू, अनिल, आर्यन गुप्ता, सुरेश शुक्ला, सतीश चंद कुशवाहा, धर्मेंद्र सविता, सर्वेश यादव आदि ने बताया कि नगर पंचायत रनियां की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम हो चुकी है। सफाईकर्मी झांकने नहीं आते हैं। नालियां व नाले चोक हैं। शिकायत के बाद भी अनदेखी की जा रही है इससे समस्या है।



