बीजेपी का महाअभियान: कानपुर देहात में 6 जुलाई तक मनेगा श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पखवाड़ा
1 जुलाई को जिला सम्मेलन, बूथों पर वृक्षारोपण और 28 जून को 'मन की बात' कार्यक्रम का होगा आयोजन

कानपुर देहात: भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक माती स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 6 जुलाई तक पूरे जनपद में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा गौरवमयी ढंग से मनाया जाएगा। जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय होने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने बताया कि इस अभियान के तहत 28 जून को सभी बूथों पर देश के प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण आयोजित होगा। इसके साथ ही प्रत्येक बूथ पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। आगामी 1 जुलाई को इस पखवाड़े के अंतर्गत एक विशाल जिला सम्मेलन का आयोजन सुनिश्चित हुआ है, जिसके सफल क्रियान्वयन के लिए जिला महामंत्री सत्यम सिंह चौहान को कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही महामंत्री सुमित दिवाकर, उपाध्यक्ष योगराज राजपूत और कार्य समिति सदस्य ओंकार सिंह को सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आगामी 6 जुलाई को डॉक्टर मुखर्जी की जयंती के मुख्य अवसर पर भव्य पुष्पांजलि कार्यक्रम के साथ इस पखवाड़े का समापन होगा।
बैठक में मुख्य रूप से महामंत्री बबलू शुक्ला, सत्यम सिंह चौहान, सुमित दिवाकर, उपाध्यक्ष योगराज राजपूत, राकेश तिवारी, सुप्रिया गुप्ता, अनिरुद्ध सिंह चौहान, मुनेश शुक्ला, पवन राजपूत, आशीष दीक्षित, विनय तिवारी, उमेश बाबू कुशवाहा, रेनू दीक्षित, अतेंद्र कटियार, राहुल निषाद, महेश संखवार, जय सिंह चौहान, मुकुल पांडे, विवेक शुक्ला, कुलदीप सिंह, राजेश सिंह, अटल वाजपेई, रंजन द्विवेदी, विभु प्रताप सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, रविंद्र अवस्थी, अजय दीक्षित और सत्यम चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



