उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बुढ़िया के छात्रों ने बाल मेला में हस्त निर्मित क्राफ्ट बनाकर दिखाई प्रतिभा

संविलयन विद्यालय बुढ़िया में छात्रों की प्रतिभा प्रदर्शन हेतु बाल मेला का आयोजन किया गया। छात्रों ने अपने हाथों से बनाई हुई कलाकृतियां, चित्रकारी, मिट्टी के बर्तन, सजावटी खिलौने आदि बिक्री के लिए रखे

Story Highlights
  • विद्यालय में आयोजित संकुल बैठक में बीईओ मनोज कुमार सिंह ने प्रेरणा पोर्टल पर फीडिंग के दिए निर्देश

कानपूर देहात। संविलयन विद्यालय बुढ़िया में छात्रों की प्रतिभा प्रदर्शन हेतु बाल मेला का आयोजन किया गया। छात्रों ने अपने हाथों से बनाई हुई कलाकृतियां, चित्रकारी, मिट्टी के बर्तन, सजावटी खिलौने आदि बिक्री के लिए रखे। वहीं कुछ छात्रों ने कांजीवड़ा और पानीपुरी के स्टाल लगाए।

विद्यालय में आयोजित संकुल स्तरीय मासिक बैठक में आए हुए शिक्षकों और अभिभावकों ने मेले का आनंद लिया और छात्रों द्वारा शिक्षिका कोमल कटियार के नेतृत्व में निर्मित अनूठी कलाकृतियों की सराहना की। संकुल बैठक की अध्यक्षता कर रहे बीईओ मनोज कुमार सिंह ने प्रेरणा पोर्टल पर नवीन नामांकन और पास आउट छात्रों को अपडेट करने के निर्देश दिए। एसआरजी संत कुमार दीक्षित ने सड़क सुरक्षा समिति और इको क्लब गठन की गतिविधियों और उनके दस्तावेजीकरण के महत्व पर बल दिया। एसआरजी अनंत त्रिवेदी ने छात्रों और शिक्षकों द्वारा दीक्षा एप और पीएम ई विद्या एप के कक्षा शिक्षण और घर पर भी अधिकाधिक प्रयोग हेतु प्रेरित किया। इस दौरान देवेंद्र कुमार, जावेद खान, संजीव मिश्रा, विष्णु पाल, उपदेश कुमार, ज्योति, गुरप्रीत सीमा, सुपिंदर, पूजा, प्रियंका अंजू, प्रतिभा, बीनू, मंजू, रिचा, रीता, महेंद्र, जितेंद्र, सतीश, सुशील आदि उपस्थित रहे।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button