औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकता: गुड़िया कठेरिया

पिंक रोजगार महाकुंभ से खुला महिलाओं के लिए स्वावलंबन का द्वार

औरैया:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जुपिटर ऑडिटोरियम, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में पिंक रोजगार महाकुंभ 2026 में 5,000 से अधिक महिलाओं को रोजगार के ऑफर, रोजगार उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म ‘रोजगार संगम पोर्टल’ के मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग, 94 नव-नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण, उत्कृष्ट महिला कार्मिकों और मेधावी बालिकाओं का सम्मान एवं नारी शक्ति अवॉर्ड, कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं को चेक वितरण एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीमा प्रीमियम और साड़ी/वर्दी हेतु रूपए 3,849 लाख की धनराशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरित किया गया, जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में श्रीमती गुड़िया कठेरिया सदर विधायिका ,मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार व अपर जिलाधिकारी (वि0 /रा0)अविनाश चन्द्र मौर्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा विभिन्न महिला लाभार्थियो व आमजन द्वारा देखा व सुना गया।

कार्यक्रम में सदर विधायका श्रीमती गुड़िया ने कहा यहां समाज में कुछ लोगों द्वारा महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता है लेकिन हमारी सरकार महिलाओं को सशक्तत करने का अथक प्रयास कर रही है उसमें काफी हद तक सुधार भी हुआ है। आज महिलाओं को समाज में सम्मान तथा समान अधिकार देने की बहुत ही आवश्यकता है जब महिलाओं को इस समाज में सम्मान मिलने लगेगा तो हमारे देश का तेजी से विकास हो सकेगा और आज की महिलाएं भी पुरुषों के बराबर अपने कार्यों को गति दे सकेंगी।
उन्होंने कहा कि आज भी बहुत सारी महिलाएं पुरुषों से आगे भी हर क्षेत्र में सेवा कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमें अपने समाज में एक नई चेतना को लाना होगा और महिलाओं के उत्थान के लिए पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा साथ ही महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर भी देना चाहिए जिससे महिलाएं सशक्त मजबूत बन सके। हम सभी का लक्ष्य समाज में सकारात्मक बदलाव वाला होना चाहिए। एक दिन तब होगा जब नारी शक्ति को नमन करके समाज आगे बढ़ेगा और महिला बहुत ही सम्मान के साथ अपना जीवन यापन करेंगी। पहले के जमाने में महिलाओं को उचित सम्मान नहीं मिलता था।
महिलाओं को केवल घर में काम करना था और बच्चों की देखभाल तक ही सीमित होकर रह जाती थी। लेकिन आज ऐसा नहीं है हमारी बेटियां /महिलाएं समाज में एक नया इतिहास लिख रही हैं। जिन्होंने असंभव को संभव करके दिखाया है समाज में महिलाओं को सम्मान मिले आगे बढ़े उसके लिए हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है और रहेगी। प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश सुशासन की ओर बढ़ रहा है महिलाओं को सम्मान मिल रहा है आज बहू बेटियां सुरक्षित हैं समाज में कहीं भी दिन या रात में जा सकती हैं। सदर विधायका ने कहा कि महिलाओं को सभी का सम्मान करना चाहिए और बच्चों को अच्छे संस्कार देते हुए आगे बढ़ाने का कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर जनपद में शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं उ०प्र० बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम में बेसिक, उच्च शिक्षा में कार्यरत महिला शिक्षिका, चिकित्सा के क्षेत्र में महिला डाक्टर, राजस्व विभाग के अन्तर्गत नायब तहसीलदार, ए०एन०एम०, आशा बहू, समूह सखी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, महिला सफाई कर्मचारी, महिला पी०आर०डी०, महिला पुलिस, महिला होमगार्ड एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत एन०जी०ओ० ज्यवान्ट ग्रुप तथा जनपद में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली 10-10 हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
 उक्त आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/ रा0)अविनाश चन्द्र मौर्य, परियोजना निदेशक, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, नायब तहसीलदार, विभागीय कर्मचारी एवं लाभार्थी व आमजनमानस आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

AD
Back to top button